
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना सिरसागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 12 कार्टून, जिनका वजन लगभग तीन क्विंटल है, आतिशबाजी पटाखे बरामद किए।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के विशेष अभियान के तहत की गई, जिसके अंतर्गत अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इटावा रोड स्थित निक्की कन्फेक्शनरी के पीछे बने गोदाम में छापा मारा, जहां आरोपी अनिल कुमार केशवानी उर्फ बाबू बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण करता मिला।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री रखने या बेचने वालों के खिलाफ आगे भी निरंतर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट – राजा शर्मा









