• Home
  • Bharat Nation Live
  • “शिक्षा के क्षेत्र में रामराज सिंह ‘काका’ का योगदान अविस्मरणीय – जय प्रताप सिंह”
Image

“शिक्षा के क्षेत्र में रामराज सिंह ‘काका’ का योगदान अविस्मरणीय – जय प्रताप सिंह”

डुमरियागंज उत्तर प्रदेश

डुमरियागंज तहसील के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामराज सिंह ‘काका’ की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तथा विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह ने स्व. रामराज सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की।

मुख्य अतिथि ने कहा कि “शिक्षा के क्षेत्र में रामराज सिंह ‘काका’ का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने के लिए जो कार्य किए, वह सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए, जिनका पूर्व मंत्री ने निरीक्षण कर सराहना की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार व क्षेत्र के लोगों को भोजन कराया गया।

विद्यालय प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह तथा प्रधानाचार्य कृष्ण प्रताप सिंह ने समाचार जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

सम्मानित पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार हाशिम रिजवी, मोहम्मद इरफान बाकर, अष्टभुजा शुक्ला उर्फ गुड्डू बाबा, अभय त्रिपाठी, कृपाशंकर भट्ट, उमेश चंद्र मिश्र, रविंद्र श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, राजेश यादव, पतित पावन मणि त्रिपाठी, लाल सिंह वर्मा, देवनंदन पांडेय, अजीम रिज़वी, आलोक श्रीवास्तव, वसीम अकरम, पी.डी. दूबे, भूपेंद्र सिंह, विजय यादव, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्माईल, असगर जमील, सुहेल अहमद, यशवंत शर्मा, अनमोल श्रीवास्तव, देवानंद पाठक सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में योगेन्द्र मिश्र उर्फ योगी बाबा, नीरज मणि त्रिपाठी उर्फ नीरज बाबा, रामाशीष पाठक, मोहित श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश सिंह, लवकुश सहित विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण प्रताप सिंह ने किया और अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपस्थित पत्रकार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top