• Home
  • Bharat Nation Live
  • धौलपुर में पत्रकारों पर जानलेवा हमले की कोशिश, बाल-बाल बचे तीन रिपोर्टर
Image

धौलपुर में पत्रकारों पर जानलेवा हमले की कोशिश, बाल-बाल बचे तीन रिपोर्टर

अनिल तिवारी रायगढ़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धौलपुर। जिले के रांग्रेड क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तीन स्थानीय पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। घटना कलमी गांव के पास हुई, जहाँ पत्रकार अमित पांडे, दिपेश अग्रवाल और विपिन मिश्रा जिंदल कंपनी की पाइप लाइन के पास पड़े अर्ध-अधजले लोहे के सामान की जानकारी जुटाने पहुंचे थे।

मौके पर ही एक व्यक्ति — जिसे स्थानीय लोग उज्जैन कमारी के नाम से जानते हैं — ने तेज रफ्तार वाहन से सीधे पत्रकारों की ओर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, पत्रकारों ने समय रहते किनारे हटकर अपनी जान बचा ली। चश्मदीदों के अनुसार, अगर वे कुछ सेकंड भी देर कर देते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना थाना प्रभारी अमीन (केवड़ा रोड, रांग्रेड) को दे दी गई है। पत्रकारों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हैं।

पत्रकार अमित पांडे ने कहा,
“अगर हमने सतर्कता नहीं दिखाई होती, तो आज कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पत्रकार सुरक्षा की अपेक्षा करते हैं।”

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top