• Home
  • Bharat Nation Live
  • देवरिया के उमेश सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री
Image

देवरिया के उमेश सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री

देवरिया, उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे बसंतपुर महुआ निवासी उमेश सिंह उर्फ सोनू बाबू को देवरिया जिले का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, और प्रदेश महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह की अनुशंसा पर की गई।

उमेश सिंह लंबे समय से समाज में एकता और संगठन को सशक्त करने के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उनकी सरलता, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क कौशल के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर बधाई दी।

प्रदेश महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि उमेश सिंह की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में क्षत्रिय समाज और अधिक संगठित और सक्रिय होगा। उमेश सिंह ने कहा कि वे समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

मिथिलेश चतुर्वेदी रिपोर्टर

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top