• Home
  • Bharat Nation Live
  • देवरिया में अवैध असलहा तस्कर से भिड़ंत
Image

देवरिया में अवैध असलहा तस्कर से भिड़ंत

देवरिया उत्तर प्रदेश

देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अवैध असलहों की तस्करी में लिप्त कुख्यात तस्कर विवेक सिंह उर्फ पप्पू, निवासी पतलापुर खुखुंदू, को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि तस्कर किसी सौदे के लिए इलाके में सक्रिय है। घेराबंदी होते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज देवरिया में सुरक्षा के बीच इलाज के लिए भर्ती कराया।

मौके से पुलिस को आधा दर्जन अवैध असलहे और कारतूस मिले हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पर 15 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध असलहों की सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत शर्मा, मेराज खान, समसुलिन खान और कांस्टेबल विशाल जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मिथिलेश चतुर्वेदी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top