• Home
  • Bharat Nation Live
  • जाले विधानसभा: जीवेश कुमार ने तीसरी जीत, 20,000 वोटों से बढ़त
Image

जाले विधानसभा: जीवेश कुमार ने तीसरी जीत, 20,000 वोटों से बढ़त

दरभंगा बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जाले सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवेश कुमार मिश्रा ने तीसरी बार विजय का सेहरा बांध लिया। 26 राउंड की मतगणना में जीवेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस के ऋषि मिश्रा को लगभग 20,673 वोटों से पराजित किया। जीवेश को कुल 48,380 वोट मिले, जबकि ऋषि मिश्रा के खाते में 27,707 वोट आए।

2015 और 2020 में भी जाले विधानसभा सीट पर लगातार जीत दर्ज करने वाले जीवेश ने इस बार महागठबंधन को करारी शिकस्त दी। उनकी जीत एनडीए की कुल सफलता में अहम भूमिका निभाएगी। मतगणना के अंतिम चरण में ही जीत सुनिश्चित होने पर समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

जाले क्षेत्र के मतदाताओं ने विकास और स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए विश्वास जताया। जीत के बाद जीवेश ने कहा कि यह जनता का भरोसा है, और अब उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने भी उनके नेतृत्व और लगातार विकास प्रयासों की सराहना की।

संवाददाता नीरज कुमार साह

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top