
बदायूँ, उत्तर प्रदेश
बदायूँ, उत्तर प्रदेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, श्री संजय कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु एक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस बल और ए0ए0स चेक टीम ने भीड़-भाड़ वाले चौराहों, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक परिवहन स्थलों, बस/ऑटो स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर पैदल एवं मोटरसाइकिल गश्त की। थाना क्षेत्र में स्थित होटल और गेस्ट हाउस की अचानक तलाशी ली गई और रजिस्टरों की जांच की गई, ताकि बाहरी या संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके। प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर संदिग्ध वाहनों और मोटरसाइकिलों की गहन जाँच भी की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस प्रयास से असामाजिक तत्वों को रोका गया और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों ने अभियान में सहयोग किया, जिसके लिए पुलिस ने उनका आभार व्यक्त किया। थाना कोतवाली बदायूँ पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह के नियमित चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।
प्रशांत माहेश्वरी रिपोर्टर









