• Home
  • Bharat Nation Live
  • बिसवां में बहुउद्देश्यीय खेल मैदान की मांग तेज, सपा नेता ने सौंपा ज्ञापन
Image

बिसवां में बहुउद्देश्यीय खेल मैदान की मांग तेज, सपा नेता ने सौंपा ज्ञापन

बिसवां, सीतापुर

बिसवां विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर संकल्प धारा फाउंडेशन के सदस्यों ने सपा नेता शुभम रस्तोगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के सैकड़ों युवा क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में सक्रिय हैं, लेकिन उपयुक्त खेल मैदान की कमी के कारण उनकी प्रतिभा निखारने के अवसर सीमित हैं। शुभम रस्तोगी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय खेल मैदान के निर्माण की मांग की, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स की सुविधाएं उपलब्ध हों।

ज्ञापन सौंपते समय राघवेन्द्र रस्तोगी (रिंकू), एडवोकेट सचिन सिंह, श्याम यादव, मोहित कश्यप, सुधीर कुमार सिंह, रामजी बाजपेई, रिंकल जोशी और अफसर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि खेल मैदान बनने से क्षेत्र के युवा अनुशासित, एकजुट और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से लैस होंगे और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

संवाददाता असद जुनैद

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top