• Home
  • Bharat Nation Live
  • युवाओं ने संभाली विरासत, जाकोब तालाब सौंदर्यकरण की पहल
Image

युवाओं ने संभाली विरासत, जाकोब तालाब सौंदर्यकरण की पहल

भीनमाल, राजस्थान

भीनमाल के दादेली बावड़ी परिसर में यूथ फॉर नेशन संस्था ने स्नेह मिलन समारोह में जाकोब तालाब के कायाकल्प का संकल्प लिया। संस्था ने बताया कि तालाब की पाल पर पहले गंदगी और बबूल की झाड़ियाँ फैली थीं, लेकिन अब लगातार प्रयासों से यहां हरियाली लौट रही है। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि युवाओं की सोच शहर की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने तालाब सौंदर्यकरण के लिए 11 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि तालाब में गंदे पानी की समस्या से बदबू फैल रही है, जिसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा। पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि तालाब जालोर की सांस्कृतिक पहचान है और इसका संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भाजपा प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी ने कहा कि यूथ फॉर नेशन ने समाजसेवा को आंदोलन का रूप दिया है। संस्था अध्यक्ष किशोर सांखला ने बताया कि लक्ष्य सिर्फ तालाब को सुंदर बनाना नहीं, बल्कि युवाओं में समाजसेवा की भावना जगाना है। कार्यक्रम में शहर के कई समाजसेवी, संगठन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।भीनमाल के दादेली बावड़ी परिसर में यूथ फॉर नेशन संस्था ने स्नेह मिलन समारोह में जाकोब तालाब के कायाकल्प का संकल्प लिया। संस्था ने बताया कि तालाब की पाल पर पहले गंदगी और बबूल की झाड़ियाँ फैली थीं, लेकिन अब लगातार प्रयासों से यहां हरियाली लौट रही है। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि युवाओं की सोच शहर की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने तालाब सौंदर्यकरण के लिए 11 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि तालाब में गंदे पानी की समस्या से बदबू फैल रही है, जिसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा। पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि तालाब जालोर की सांस्कृतिक पहचान है और इसका संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भाजपा प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी ने कहा कि यूथ फॉर नेशन ने समाजसेवा को आंदोलन का रूप दिया है। संस्था अध्यक्ष किशोर सांखला ने बताया कि लक्ष्य सिर्फ तालाब को सुंदर बनाना नहीं, बल्कि युवाओं में समाजसेवा की भावना जगाना है। कार्यक्रम में शहर के कई समाजसेवी, संगठन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राहुल सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top