• Home
  • Bharat Nation Live
  • जालोर में वीरमदेव प्रतिमा के प्रस्तावित अनावरण को लेकर बैठक
Image

जालोर में वीरमदेव प्रतिमा के प्रस्तावित अनावरण को लेकर बैठक

भीनमाल, जालोर

जालोर के गौरव वीर वीरमदेव की स्मृति को संजोने के उद्देश्य से जालोर में स्थापित 27 फीट ऊँची अष्ट धातु की प्रतिमा के प्रस्तावित अनावरण को लेकर भीनमाल स्थित चंडीनाथ मंदिर में स्थानीय नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण-अनावरण समिति के प्रमुख जोधपुर के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि कान्हड़देव और वीरमदेव न केवल जालोर बल्कि पूरे मारवाड़ क्षेत्र के गौरव हैं। मुगल आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी से लोहा लेने और प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों का गौरवशाली इतिहास हर देशभक्त के हृदय में जज्बा पैदा करता है। उनकी स्मृति को सम्मान देने के लिए यह विशाल 27 फीट की अष्टधातु प्रतिमा बनाई गई है, जिसका अनावरण निकट भविष्य में प्रस्तावित है।

बैठक में ही अनावरण कार्यक्रम के लिए समिति का गठन किया गया। बैठक में ठाकुर शेखर व्यास, प्रेमाराम बंजारा, कन्हैयालाल खंडेलवाल, माणकमल भंडारी, श्याम खेतावत, पहाड़सिंह राव, श्रवणसिंह राठौड़, रविशंकर दवे, मोहनसिंह सिसोदिया, किशोर सांखला, दिनेश कुमार दवे, सालुराम देवासी, सुरमसिंह सोलंकी, सतीश सेन, सुरेश नामा और वासुदेव अवस्थी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्टर: राहुल सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top