• Home
  • Bharat Nation Live
  • कर्णपुरा महाविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ पर एक दिवसीय सेमिनार
Image

कर्णपुरा महाविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ पर एक दिवसीय सेमिनार

बड़कागांव, हजारीबाग

कर्णपुरा महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा “संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका एवं प्रासंगिकता” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. बालेश्वर महतो ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और विश्व शांति में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के बदलते वैश्विक परिप्रेक्ष्य में संघ की नीतियाँ और कार्यक्रम शांति, सहयोग और विकास को दिशा प्रदान कर रहे हैं।

सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रो. लालदेव महतो ने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुरेश महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि ऐसे सेमिनार छात्रों में बौद्धिक जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

संवाददाता दिनेश आर्य

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top