• Home
  • Bharat Nation Live
  • पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज़ पीड़ित परिवार बरेली के दामोदर दास पार्क में धरने पर बैठा
Image

पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज़ पीड़ित परिवार बरेली के दामोदर दास पार्क में धरने पर बैठा

बरेली उत्तर प्रदेश

शेरगढ़ थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में न्याय न मिलने से नाराज़ एक परिवार सोमवार को बरेली के सेठ दामोदर दास पार्क में धरने पर बैठ गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी छह बेटियां मेले में घूमने गई थीं, तभी कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। घटना की शिकायत जब शेरगढ़ पुलिस से की गई, तो पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब विपक्षियों ने पुलिस पर दबाव बनाया, तो पुलिस ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और पक्षपात के कारण वे अब अपने ही घर से पलायन करने को मजबूर हैं।

परिजनों ने बताया कि वे कई बार न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आखिरकार वे अपनी बेटियों के साथ दामोदर दास पार्क पहुंच गए और न्याय मिलने तक वहीं बैठने का निर्णय लिया।

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा दी जाए, ताकि वे भयमुक्त होकर अपने घर लौट सकें।

संवाददाता – छत्रपाल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top