• Home
  • Bharat Nation Live
  • सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया सेमीखेड़ा चीनी मिल का शुभारंभ
Image

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया सेमीखेड़ा चीनी मिल का शुभारंभ

बरेली, उत्तर प्रदेश

सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा, बरेली के शुभारंभ अवसर पर बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, चीनी मिल के उपसभापति और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिल के संचालन, किसानों के हितों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

इसके बाद सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने विधानसभा भोजीपुरा के मंडल भोजीपुरा, परधौली और रिठौरा में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, जिला महामंत्री मेघनाथ कठेरिया, महिपाल सिंह, आर. के. कश्यप और सुक्खन लाल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

सांसद ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्त नींव मतदाता जागरूकता में निहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से करने का आह्वान किया।

संवाददाता छत्रपाल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top