• Home
  • Bharat Nation Live
  • बांदा में कानून व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक
Image

बांदा में कानून व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक

बांदा, उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस दोनों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त रूप से भ्रमण करें और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें।

एसपी पलाश बंसल ने थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

संवाददाता शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top