बांदा, उत्तर प्रदेश
चंडीगढ़/मोहाली, पंजाब: शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए PM श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता योगेश तिवारी को प्रतिष्ठित ‘गुरु शिरोमणि अवार्ड 3.0’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल एडु लीडर्स समिट 2025 के दौरान मोहाली स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में प्रदान किया गया।
समारोह पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोशिएशन इंडिया (PAAI) और विष्टा माइंड सोशल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व डीजीपी राजिंदर सिंह, हिमाचल प्रदेश के डिप्टी कमिश्नर जतिन लाल (IAS) और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह ने योगेश तिवारी को सम्मानित किया।
योगेश तिवारी के अथक प्रयास और नेतृत्व को देखते हुए यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा जगत में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। समारोह में PAAI के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह, विष्टा माइंड सोशल फाउंडेशन की संस्थापक संगीता रानी और देशभर के प्रख्यात शिक्षाविद एवं एडु-लीडर्स उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह सम्मान योगेश तिवारी की शिक्षाविद् के रूप में प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उनके योगदान को सशक्त रूप से मान्यता देता है।
शिवनेश द्विवेदी रिपोर्टर









