• Home
  • Bharat Nation Live
  • सहदी का का पुरवा में हमले के शिकार प्रेमचंद्र प्रजापति की मौत, परिजनों में मातम
Image

सहदी का का पुरवा में हमले के शिकार प्रेमचंद्र प्रजापति की मौत, परिजनों में मातम

सहदी का का पुरवा, बांदा

ग्राम पंचायत गुरेह, विधानसभा तिंदवारी के अंतर्गत सहदी का का पुरवा में 5 नवंबर को हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद्र प्रजापति का इलाज बाहरी मेडिकल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान कल उनकी मृत्यु हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक के परिजन गहरे शोक में हैं और उनका रो-रोकर हाल बुरा है।

आज प्रेमचंद्र प्रजापति का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (छात्रसभा) प्रमोद गुप्ता राजा और जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने निःशुल्क अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही।

स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से आरोपीयों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top