• Home
  • Bharat Nation Live
  • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन शिक्षण संस्थान बाँदा में संगोष्ठी आयोजित
Image

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन शिक्षण संस्थान बाँदा में संगोष्ठी आयोजित

बाँदा  उत्तर प्रदेश

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आज 15 नवम्बर 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान बाँदा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक मो. सलीम अख्तर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय और उनके योगदान के वर्णन से की।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी सौम्या खरे ने बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गाँव में हुआ था। वे आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और लोकनायक थे, जिन्हें “धरती आबा” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आदिवासी समाज में सामाजिक और धार्मिक सुधारों के लिए “बिरसैत” धर्म की स्थापना की, जिसमें चोरी, झूठ और हत्या जैसी बुराइयों को रोका गया।

संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों और अनुदेशिकाओं का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में सहायक कार्यक्रम अधिकारी मयंक सिंह, क्षेत्र सहायिका शिवांगी द्विवेदी, परिचर मनोज कुमार, अनुदेशिका श्रीमती सीता तिवारी और लगभग 40 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top