• Home
  • Bharat Nation Live
  • रसूलपुर थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात लड़की, पुलिस कर रही पहचान
Image

रसूलपुर थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात लड़की, पुलिस कर रही पहचान

बांदा, उत्तर प्रदेश

रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के मिलने से इलाके में हलचल मच गई है। मिली हुई लड़की ने अपना नाम शिवानी, पिता का नाम देवेंद्र और मां का नाम राजन श्री बताया है, लेकिन वह यह नहीं बता पा रही कि वह किस गांव या कस्बे की रहने वाली है। शनिवार को शीतल खान रोड पर राहगीरों ने उसे भ्रमित हालत में देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को संरक्षण में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना परिचय तो बताया, लेकिन निवास स्थान बताने में असमर्थ रही, जिसके कारण पुलिस उसकी सही पहचान और घर-परिवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के थानों, चौकियों और जिले के कंट्रोल रूम को सूचना भेजकर रिपोर्ट मिलान शुरू कराया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यदि किसी थाने, चौकी या क्षेत्र में इस विवरण से मेल खाती कोई गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है, तो तत्काल थाना रसूलपुर से संपर्क किया जाए। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि वे लड़की को पहचानते हों या उसके परिवार के बारे में जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया जा सके।

रिपोर्टर – राजा शर्मा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top