• Home
  • Bharat Nation Live
  • बांदा पुलिस को 8 नए पीआरवी वाहन, आपातकालीन सेवा और सशक्त
Image

बांदा पुलिस को 8 नए पीआरवी वाहन, आपातकालीन सेवा और सशक्त

बांदा  उत्तर प्रदेश

जनपद बांदा में कानून व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। डायल यूपी-112 मुख्यालय से प्राप्त आठ नए पीआरवी वाहन पुलिस लाइन से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मेविस टॉक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।

इन चार पहिया पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस की आपातकालीन सेवाओं की गति और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों की उपलब्धता से डायल 112 की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और गंभीर मामलों में रिस्पांस टाइम में उल्लेखनीय कमी आएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की क्षमता और बढ़ेगी तथा घटनास्थल पर तत्काल पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। यह कदम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान डायल यूपी-112 प्रभारी श्री मोहम्मद अकरम, प्रतिसार निरीक्षक बांदा श्री बेलास यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top