• Home
  • Bharat Nation Live
  • लाखों की लागत से बनी हाई स्कूल इमारत वीरान
Image

लाखों की लागत से बनी हाई स्कूल इमारत वीरान

बलौदाबाजार करदा छत्तीसगढ

ग्राम करदा में लाखों रुपए की लागत से बनी हाई स्कूल की इमारत धीरे-धीरे खंडहर में बदलती जा रही है। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, सोचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और कक्षाओं के फर्श उखड़ने से विद्यार्थियों को बैठने तक में दिक्कत हो रही है। भवन भीतर से टूट रहा है और विभाग की उदासीनता के कारण स्कूल वीरान पड़ा हुआ है।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र साहू सहित कई ग्रामीण विभाग को बार-बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अधिकारी कार्रवाई से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि हाई स्कूल के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्कूल में बैठाकर दो सिफ्ट में पढ़ाई कराई जा रही है। सत्र शुरू हुए पांच महीने से ज्यादा हो चुके हैं और अब ठंड बढ़ने के कारण छोटे बच्चों को सुबह की सिफ्ट में भारी दिक्कत हो रही है।

हमारे संवाददाता मुरारी साहू द्वारा मामला जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संवाददाता: मुरारी साहू

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top