• Home
  • Bharat Nation Live
  • बलौदाबाज़ार (करदा) — धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की समस्या का 48 घंटे में समाधान
Image

बलौदाबाज़ार (करदा) — धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की समस्या का 48 घंटे में समाधान

बलौदाबाज़ार (करदा)

बलौदाबाज़ार जिले में धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी से धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में लगी हुई है। गुरुवार को धान खरीदी के नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें टोकन जारी करने से लेकर धान के परिदान तक की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारियों को पूरी सतर्कता और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में समाधान पेटी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिसमें किसान अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं और 48 घंटे के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक और पेयजल जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने, बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था और किसानों के टोकन की प्रक्रिया के लिए मोबाइल एप्लीकेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। जिला प्रशासन ने किसान और उनके वाहनों की अनिवार्य फोटोग्राफी, आवक रजिस्टर में फोटो अपलोड, और फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा निगरानी की व्यवस्था की है।

संपर्क केंद्र 92018 99925 पर 24 घंटे शिकायत या जानकारी साझा की जा सकती है। जिले में एग्रिस्टेक के माध्यम से 1 लाख 65 हज़ार से अधिक किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिससे धान खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारू तरीके से संचालित होगी।

संवाददाता मुरारी साहू

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top