• Home
  • Bharat Nation Live
  • नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
Image

नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए अब जिले के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग मिलेगी। जिला प्रशासन ने भारत माता सेवा ट्रस्ट के साथ मिलकर एमडीव्ही शासकीय उच्छत्तर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में कोचिंग क्लास की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम प्रशासन की पहल के तहत संचालित होगा। बलौदाबाजार और लवन दो केन्द्रों में कोचिंग की मंजूरी दी गई है, जहां अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के बीपीएल वर्ग के 40-40 बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। बच्चों को पुस्तकें, कॉपी, पेन सहित सभी सामग्री और जरूरत पड़ने पर परिवहन व्यय भी उपलब्ध कराया जाएगा। एक केन्द्र पर तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और कोचिंग का समय शाम 4:30 से 6:30 तक तय किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल बनाना है।

संवाददाता मुरारी साहू

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top