• Home
  • Bharat Nation Live
  • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की
Image

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर अपार आईडी और मध्यान्ह भोजन हेतु विद्यालयों में एलपीजी गैस के उपयोग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर हर छात्र की अपार आईडी पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। कलेक्टर ने बताया कि अपार आईडी एक 12 अंकों की डिजिटल पहचान है, जिसमें छात्र की मार्कशीट, डिग्री, स्कॉलरशिप और पूरी शैक्षणिक यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन पकाने में एलपीजी गैस के उपयोग को अनिवार्य रूप से लागू करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में 150 से अधिक छात्र दर्ज हैं, वहाँ प्राथमिकता के साथ एलपीजी गैस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि वर्तमान संचालनकर्ता समूह गैस उपयोग में असमर्थ है तो दूसरे समूह को शर्तों के साथ जिम्मेदारी सौंपी जाए।

इस बैठक में डीईओ संजय गुहे, डीएमसी नरेन्द्र वर्मा सहित सभी बीईओ उपस्थित रहे।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top