• Home
  • Bharat Nation Live
  • बड़ागांव की स्थाई गौशाला बनी आदर्श, व्यवस्थाओं की ग्रामीणों ने की सराहना
Image

बड़ागांव की स्थाई गौशाला बनी आदर्श, व्यवस्थाओं की ग्रामीणों ने की सराहना

बबेरू, बांदा उत्तर प्रदेश

बांदा जिले के बबेरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ागांव में संचालित स्थाई गौशाला अब आदर्श मॉडल के रूप में सामने आई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में गायों के लिए भूसा, हरा चारा, गुड़, नमक, चोकर और पशु आहार की पूरी व्यवस्था मौजूद है। स्वच्छ पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। गौशाला परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और किसी भी गाय के बीमार होने पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर उपचार कराया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मृत पशुओं को निर्धारित स्थान पर गड्ढे में निस्तारित किया जाता है, जिससे दुर्गंध और गंदगी की समस्या नहीं होती।

निरीक्षण के दौरान केयरटेकर भी मौजूद मिले और उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस गौशाला को आदर्श बताते हुए इसकी प्रशंसा की। इस मौके पर गौ रक्षक प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे ग्रामीण सहयोग व प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

रिपोर्ट: शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top