• Home
  • Bharat Nation Live
  • स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जिला पंचायत का फोकस
Image

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जिला पंचायत का फोकस

अनूपपुर, मध्यप्रदेश

जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं सहज, सरल और समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

13 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों, योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते, आरएमओ डॉ. जनक सारीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ अर्चना कुमारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को और सक्रिय होकर कार्य करना होगा।

रिपोर्ट — सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top