• Home
  • Bharat Nation Live
  • अनूपपुर — किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने सरकार प्रतिबद्ध, भावांतर योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम
Image

अनूपपुर — किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने सरकार प्रतिबद्ध, भावांतर योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम

अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर 13 नवंबर 2025। राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री रामलाल रौतेल ने कहा कि प्रदेश में अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और किसान हित में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह बात जिला मुख्यालय अनूपपुर के कृषि उपज मंडी में भावांतर योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडे, एसडीएम श्री कमलेश पुरी, किसान नेता श्री श्याम नारायण शुक्ला, श्री बृजेश चतुर्वेदी, श्री चंद्रिका द्विवेदी सहित कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

श्री रौतेल ने किसानों को योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता अनुसार लाभ अर्जित करने की अपील की। किसान नेता श्री श्याम नारायण शुक्ला ने शासकीय योजनाओं और उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 1 लाख 33 हजार किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए।

संवाददाता — मुरारी साहू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top