• Home
  • Bharat Nation Live
  • एसआईआर कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से करें अधिकारी – कलेक्टर
Image

एसआईआर कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से करें अधिकारी – कलेक्टर

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र 86-कोतमा और 87-अनूपपुर में आयोजित बैठकों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें तथा शत-प्रतिशत मतदाताओं तक गणना पत्रक समय पर पहुँचाया जाए।

कोतमा के मंगल भवन और अनूपपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में हुई बैठकों में अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडे, अनुविभागीय अधिकारी कमलेश पुरी, तहसीलदार ईश्वर प्रधान, बीएलओ और सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर पंचोली ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने गणना पत्रक वितरण और बीएलओ एप में डाटा अपडेट की स्थिति की जानकारी ली और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही या देरी की स्थिति में जवाबदेही तय की जाएगी।

सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top