अनूपपुर, मध्य प्रदेश
अनूपपुर जिले के चचाई बाजार में बीती रात बड़ा हादसा हो गया, जहां दो दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों का लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। पहली दुकान रिपेयरिंग की थी, जिसमें करीब 20 दोपहिया वाहन रखे हुए थे। आग इतनी तेज थी कि सभी वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गए। दूसरी दुकान साइकिल की थी, जिसमें रखे सभी साइकिलें और अन्य सामान आग की लपटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और बाद में प्रशासन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। देर रात तक चली मशक्कत के बाद आग नियंत्रित की जा सकी। घटना के बाद दुकानदारों और वाहन मालिकों में भारी दुख और आक्रोश देखने को मिला है। दोनों दुकानों में हुए नुकसान को देखते हुए यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का और दुकानदारों का कहना है कि जिला प्रशासन इस घटना की विस्तृत जांच करवाए और प्रभावित दुकानदारों व वाहन मालिकों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उनकी आजीविका पर आए इस बड़े संकट को कम किया जा सके।
रिपोर्ट: सुशील कुमार सोनी









