• Home
  • Bharat Nation Live
  • बिजुरी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पकड़ा
Image

बिजुरी पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पकड़ा

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले में बलात्कार के एक गंभीर मामले में बिजुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि बंसल निवासी लोहसरा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फरियादिया ने 9 नवंबर 2025 को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 8 नवंबर को ग्राम कनईटोला में पसनी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर रात साधन न होने के कारण वह दामाद पूरन बंसल के घर रुक गई थी। उसी दौरान आरोपी रवि ने उसे घर छोड़ने का कहा। रात करीब 12 बजे वह उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई। लोहसरा में अजय कुमार केवट के तालाब के पास रवि ने बाइक रोककर उसे धमकाया और जमीन पर पटककर जबरन बलात्कार किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तैयार की गई टीम ने रवि बंसल को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक मानिम टोप्पो, सउनि प्रभाकर पटेल, आरक्षक लक्ष्मण डांगी, रामनिवास गुर्जर और संगम तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुशील कुमार सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top