• Home
  • Bharat Nation Live
  • पायनियर कंपनी ने अनूपपुर में धान महादंगल का आयोजन
Image

पायनियर कंपनी ने अनूपपुर में धान महादंगल का आयोजन

अनूपपुर  मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले की ग्राम पंचायत मौहरी में पायनियर सीड्स कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि कमलेश राठौर द्वारा धान की बालियों का महादंगल आयोजित किया गया। मुनादी के जरिए किसानों को पहले से सूचित किया गया कि वे अपनी धान की 10-10 बालियां दंगल में लाकर पायनियर की 27P39 से तुलना करें। कार्यक्रम में गांव के सरपंच धनीराम मरावी, रामखुमान राठौर, नत्थू राठौर समेत 132 किसानों ने हिस्सा लिया।

किसानों द्वारा लाए गए बालियों का वजन करने पर अधिकतम वजन 94 ग्राम आया, जबकि पायनियर 27P39 का वजन 118 ग्राम रहा और यह विजेता रहा। 5*5 का क्रॉप कटिंग करके उपज का अनुमान भी लगाया गया, जिसमें यह देखा गया कि 27P39 की खेती करने पर अन्य धान की तुलना में 15-20 प्रतिशत अधिक मुनाफा हो सकता है।

कार्यक्रम में पायनियर की 27P39 की विशेषताओं जैसे BLB, ब्लास्ट और भूरा माहू जैसी बीमारियों के प्रति सहनशीलता, कम नुकसान और उच्च उपज की जानकारी भी दी गई। किसानों ने इस पहल को सराहा और माना कि कंपनी किसानों को अधिक उत्पादन वाले बीज उपलब्ध कराकर और खेती में आने वाली समस्याओं का समाधान कर हर तरह से मददगार है।

सुशील कुमार सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top