• Home
  • Bharat Nation Live
  • अनूपपुर। स्मार्ट सिटी के दो सूने मकानों में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार
Image

अनूपपुर। स्मार्ट सिटी के दो सूने मकानों में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर, मध्य प्रदेश.

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एस.डी.ओ.पी. सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने अनूपपुर नगर के स्वामी विवेकानंद स्मार्ट सिटी में दो सूने मकानों में ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले को तत्परता पूर्वक 24 घंटे में सुलझा लिया।

घटना दिनांक 11.11.2025 को सामने आई थी। सूचना देने वाले अमर महरा और प्रशांत रात्रे ने क्रमशः मकान नंबर 138 और 167 के ताले टूटे होने की जानकारी दी। मौके पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.डी.ओ.पी. व कोतवाली टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफ.एस.एल. अधिकारी, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और पुलिस डॉग की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस ने आरोपियों सोनू सिंह, विमलेश नायक, मदन नायक और गुलाब नायक को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान, नगदी लगभग 20,000/- रुपए, औजार और मोटरसाइकिल जप्त की। जांच के दौरान पीछे की बाउंड्रीवॉल के पास ऊनी टोपा मिलने से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

एसपी मोती उर रहमान ने टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन और उनकी टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनकी पुरूष्कारित करने की घोषणा की। आरोपीयों से अन्य संभावित चोरी के मामलों की भी पूछताछ जारी है।

सुशील कुमार सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top