• Home
  • Bharat Nation Live
  • गुना बायपास पर कार-ट्रक भिड़ंत में तीन की मौत, तीन गंभीर घायल
Image

गुना बायपास पर कार-ट्रक भिड़ंत में तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

गुना मध्य प्रदेश

कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कानपुर से उज्जैन दर्शन जा रहे एक परिवार की कार को आरटीओ ऑफिस के सामने गुना बायपास पर अचानक सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति हो सकती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

स्थानीय लोग और राहगीरों ने हादसे के बाद घटना स्थल पर इकट्ठा होकर पुलिस और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

संवाददाता: गिरवर साहू

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top