• Home
  • Bharat Nation Live
  • अनूपपुर में रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहा अवैध उत्खनन
Image

अनूपपुर में रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहा अवैध उत्खनन

अनूपपुर मध्य प्रदेश

कोतमा क्षेत्र के कटकोना, जमुड़ी और लहसुई घाट से रेत की अवैध खनन गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं, लेकिन खनिज प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन गरीबों पर तो कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े रेत माफियाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। नदियों का जलस्तर कम होता है, किनारे कटते हैं और सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। इसके अलावा, रेत चोरी से स्थानीय लोगों में तनाव और संघर्ष भी बढ़ता है, खासकर ट्रेक्टर मालिकों और ग्रामीणों के बीच।

ग्रामीणों का कहना है कि कटकोना घाट से प्रतिदिन एक चिन्हित डाग्गी और ट्रेक्टर ही रेत का परिवहन करते देखे जाते हैं, लेकिन रामनगर और बिजुरी थाना अंतर्गत आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जिम्मेदार विभाग सक्रिय होकर चिन्हित माफियाओं पर नकेल कसें तो अवैध रेत उत्खनन को रोका जा सकता है।

संवाददाता: सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top