• Home
  • Bharat Nation Live
  • जिले में रोजगार मिशन को रफ्तार देने के निर्देश, डीएम ने तेज पंजीकरण का आह्वान
Image

जिले में रोजगार मिशन को रफ्तार देने के निर्देश, डीएम ने तेज पंजीकरण का आह्वान

सीतापुर  उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि उद्योग, चिकित्सा, पर्यटन, कौशल विकास सहित सभी विभाग आपसी समन्वय से जिले के सभी औद्योगिक संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों और चिकित्सालयों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी चाहने वाले और कुशल श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए, ताकि रोजगार मिशन के उद्देश्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। बैठक में मिशन से जुड़े दिशा-निर्देशों के पालन, प्रचार-प्रसार और जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रोजगार संगम पोर्टल के महत्व और जिले में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की

संवाददाता असद जुनैद

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top