• Home
  • Bharat Nation Live
  • सिंगरौली पुलिस ने “वंदे मातरम्” 150 वर्ष पर मैराथन दौड़ का आयोजन
Image

सिंगरौली पुलिस ने “वंदे मातरम्” 150 वर्ष पर मैराथन दौड़ का आयोजन

सिंगरौली मध्य प्रदेश

आजादी के अमर गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिंगरौली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नेतृत्व में विशेष “वंदे मातरम् मैराथन दौड़” का आयोजन किया। ASP सिंगरौली सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में यह दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।

दौड़ में CSP विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी यातायात दीपेंद्र कुशवाह, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने “वंदे मातरम्” के उद्घोष और गायन के साथ देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश फैलाया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम और सामूहिक एकता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

संवाददाता: सुनील कुमार पनिका

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top