• Home
  • Bharat Nation Live
  • बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत कार्यशाला सम्पन्न
Image

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी छत्तीसगढ़

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिले में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज कम्पोजिट बिल्डिंग में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बालगृह प्रतिनिधि, चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी एस. करण दीप ध्रुव और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वंदेमातरम का गायन किया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री आनंद पाठक ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह और इसके अपराधी मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी बाल विवाह मानी जाएगी, और इसमें शामिल पुरोहित, आयोजक और प्रोत्साहक भी अपराधी माने जाएंगे। इसके तहत 2 साल की सजा और 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

परियोजना अधिकारी सुमित गंडेचा ने बताया कि टेंटवाले, हलवाई, कार्ड छापने वाले, ज्वेलरी दुकानदार और मितानिन जैसे सभी को बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की अहमियत बताते हुए कहा कि समय पर जानकारी देने से आर्थिक और सामाजिक नुकसान रोका जा सकता है। डीएसपी एस. करण दीप ध्रुव ने कहा कि बाल विवाह को रोकना बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराकर बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिले के 370 ग्राम पंचायतों में से 222 पंचायतें अब बाल विवाह मुक्त घोषित की जा चुकी हैं। अभियान के तहत 31 मार्च 2026 तक धमतरी को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया जाएगा।

संवाददाता – गोविंदा सेन

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top