• Home
  • Bharat Nation Live
  • देवरिया मेडिकल कॉलेज में बढ़ा तनाव
Image

देवरिया मेडिकल कॉलेज में बढ़ा तनाव

देवरिया, उत्तर प्रदेश

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ और नर्सों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस द्वारा बार-बार पूछताछ और कथित उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को परमानेंट और आउटसोर्सिंग स्टाफ प्रधानाचार्य से मिला और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि पानी की टंकी से मिले अधेड़ व्यक्ति के शव की जांच एक महीने बाद भी आगे नहीं बढ़ी, लेकिन पुलिस स्वास्थ्यकर्मियों को बिना कारण तलब कर परेशान कर रही है। सात महिला नर्सों से पूछताछ के बाद विभाग में गहरी नाराजगी फैल गई है।

स्टाफ का कहना है कि अगर पुलिस की इस कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो वे धरना और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।

इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्डों पर आम जनता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं। मरीजों के परिजनों ने बताया कि गार्ड अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और बिना कारण अस्पताल में प्रवेश से रोकते हैं। कॉलेज प्रशासन की चुप्पी ने विवाद को और गहरा कर दिया है। बढ़ते तनाव ने स्टाफ और अस्पताल आने वाले लोगों दोनों में चिंता बढ़ा दी है और हालात बेकाबू होने की आशंका बनी हुई है।

संवाददाता मिथिलेश चतुर्वेदी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top