• Home
  • Bharat Nation Live
  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर पुलिस लाइन बांदा में कार्यक्रम
Image

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर पुलिस लाइन बांदा में कार्यक्रम

बांदा, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन बांदा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक मौजूद रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने लाइव प्रसारण के साथ जुड़कर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रप्रेम, एकता तथा समर्पण का संदेश दिया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। जनपद के सभी थानों और कार्यालयों में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। एसपी पलाश बंसल ने 150 वर्ष की इस गौरवशाली यात्रा पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा को आगे बढ़ाने की अपील की।

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top