• Home
  • Bharat Nation Live
  • नव नियुक्त डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया ने संभाला कार्यभार
Image

नव नियुक्त डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया ने संभाला कार्यभार

जालोर, राजस्थान

भीनमाल में नव नियुक्त उप पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मसूरिया ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर सख्त कार्रवाई करना और जनता के साथ संवाद बढ़ाना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

डीवाईएसपी मसूरिया ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच मजबूत विश्वास और तालमेल से ही बेहतर कानून व्यवस्था संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना और समस्याओं का तत्परता से समाधान करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

पदभार ग्रहण के दौरान थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संवाददाता: राहुल सोनी

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top