• Home
  • Bharat Nation Live
  • थानाध्यक्ष अंजीश कुमार पर गैर ज़मानती वारंट जारी
Image

थानाध्यक्ष अंजीश कुमार पर गैर ज़मानती वारंट जारी

आगरा, उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद के टूंडला थानाध्यक्ष अंजीश कुमार पर आगरा अदालत ने गैर ज़मानती वारंट जारी कर दिए हैं। डकैती के दौरान युवक की हत्या से जुड़े 2019 के मामले में वे विवेचक थे और इसी मुकदमे में उनकी गवाही होना बेहद आवश्यक है। अदालत ने बताया कि अंजीश कुमार को पेश होने के लिए लगातार 22 तारीखें लगाई गईं, लेकिन वे एक बार भी अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर 7 नवंबर को अदालत में पेश किया जाए।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आदेश का अनुपालन नहीं किया गया, तो फिरोजाबाद एसपी को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर स्पष्टीकरण देना होगा। मामला थाना पिनाहट क्षेत्र से संबंधित है, जहां 2019 में डकैती के दौरान युवक की हत्या का केस दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में आरोपी रामनरेश उर्फ खूनी सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ सुनवाई जारी है। उस समय अंजीश कुमार पिनाहट थाने में तैनात थे और इसी केस के विवेचक थे, इसलिए उनकी गवाही मुकदमे के परिणाम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अदालत की सख्ती के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल बढ़ गई है और अब सभी की नजरें 7 नवंबर की कार्यवाही पर टिक गई हैं।

संवाददाता – राजा शर्मा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top