• Home
  • Bharat Nation Live
  • वाराह फाउंडेशन की सराहनीय पहल — बेसहारा गायों के लिए की हरे चारे की व्यवस्था
Image

वाराह फाउंडेशन की सराहनीय पहल — बेसहारा गायों के लिए की हरे चारे की व्यवस्था

भीनमाल, राजस्थान

भीनमाल शहर में घूम रहे अनाश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए वाराह फाउंडेशन ने एक मानवीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से हरे चारे की ट्रॉली भरकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खड़ी गायों को चारा खिलाया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी वितरण अभियान में भाग लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और सेवा से जुड़े कार्यों में अग्रसर रहती है, ताकि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश फैलाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान भरतसिंह भोजाणी, लक्ष्मण सिंह राव, चिंटूसिंह ईरानी, इंद्रसिंह ओपावत, नरपत सिंह, जगदीश सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्रसिंह और साहिल सिंह सहित बड़ी संख्या में राव समाज के युवा उपस्थित रहे।

इस पहल की शहरवासियों द्वारा भारी सराहना की जा रही है, जिसने एक बार फिर यह साबित किया है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top