• Home
  • Bharat Nation Live
  • बंद पड़े खदान में केज कल्चर से आत्मनिर्भर बने सैमुअल मुर्मू — पाकुड़ जिले में मत्स्य पालन का प्रेरक उदाहरण
Image

बंद पड़े खदान में केज कल्चर से आत्मनिर्भर बने सैमुअल मुर्मू — पाकुड़ जिले में मत्स्य पालन का प्रेरक उदाहरण

पाकुड़, झारखंड

पाकुड़ जिले के सोनाजोड़ी गांव के श्री सैमुअल मुर्मू ने राज्य सरकार की मत्स्य विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण योजना का लाभ लेकर बंद पड़े खदान को आजीविका का साधन बना दिया है। उन्होंने पारंपरिक तालाब की बजाय केज कल्चर तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में श्री मुर्मू को ₹3,58,000 की परियोजना लागत पर ₹3,22,200 की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इस सहायता से उन्होंने आधुनिक केज प्रणाली विकसित कर मछली पालन शुरू किया। वर्तमान में वे हर वर्ष लगभग 5,000 किलो मछली का उत्पादन कर ₹4 लाख से अधिक की आय अर्जित कर रहे हैं।

श्री मुर्मू ने बताया कि पहले उनके परिवार की आमदनी सीमित थी, लेकिन सरकार की योजना से जुड़ने के बाद आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता दोनों प्राप्त हुईं। अब वे आसपास के ग्रामीणों को भी इस तकनीक से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती काजल तिर्की ने कहा कि श्री सैमुअल मुर्मू का प्रयास ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। बंद पड़े खदान में केज प्रणाली से मछली पालन न सिर्फ एक नवाचार है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला प्रेरक मॉडल भी है।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top