• Home
  • Bharat Nation Live
  • पाकुड़ जिला राजद टीम कहलगांव रवाना — तेजस्वी यादव की सभा में लेंगे भाग, दूसरे चरण के मतदान में झोंकेंगे ताकत
Image

पाकुड़ जिला राजद टीम कहलगांव रवाना — तेजस्वी यादव की सभा में लेंगे भाग, दूसरे चरण के मतदान में झोंकेंगे ताकत

पाकुड़, झारखंड

बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में जोश भरने के लिए पाकुड़ जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की टीम आज कहलगांव के लिए रवाना हुई। यह निर्णय जिला अध्यक्ष महावीर मडिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद लिया गया, जिसमें आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई गई।

राजद नेताओं ने बताया कि वे बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में भाग लेकर चुनावी अभियान को मजबूती देंगे।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इकरामुल अंसारी, आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला सचिव कॉर्नेलीयस मरांडी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मढैया, अमरपारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, और लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव लाल मरांडी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारी प्रचार-प्रसार को गति देने और मतदाताओं तक तेजस्वी यादव के संदेश को पहुँचाने के उद्देश्य से कहलगांव के लिए रवाना हुए।
राजद जिला अध्यक्ष महावीर मडिया ने कहा कि “दूसरे चरण में राजद के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पाकुड़ जिले के सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से काम करेंगे।”

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top