• Home
  • Bharat Nation Live
  • गया में कार्तिक पूर्णिमा पर डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना, देव दीपावली आरती में हुए शामिल
Image

गया में कार्तिक पूर्णिमा पर डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना, देव दीपावली आरती में हुए शामिल

गया, बिहार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार ने आज गया जी के प्रसिद्ध भगवान विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विष्णु के चरणों में माथा टेककर गया और पूरे बिहार के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

पूजन के पश्चात डॉ. प्रेम कुमार ने पवित्र फल्गु नदी तट पर आयोजित देव दीपावली आरती में भाग लिया, जहाँ दीपों की श्रृंखला से सजा घाट अद्भुत प्रकाश से जगमगा उठा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ दिन है, जब श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

उन्होंने कहा कि गया जी की धरती धर्म, ज्ञान और मोक्ष की भूमि रही है, जो समाज को सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देती है। मंत्री ने यह भी कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सबसे बड़ी पूजा है और वे गया एवं बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर फल्गु तट को आलोकित किया और सबके मंगल की कामना की।

संवाददाता: शिवांशि राज

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top