• Home
  • Bharat Nation Live
  • पाकुड़ में ‘झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025’ के तहत ICT चैंपियंस हुए सम्मानित — डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम
Image

पाकुड़ में ‘झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025’ के तहत ICT चैंपियंस हुए सम्मानित — डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम

पाकुड़, झारखंड

पाकुड़ जिले में आज दिनांक 06 नवंबर 2025 को झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज +2 के आईसीटी कक्ष में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रखंड स्तर के विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अनिता पूर्ति, प्रधानाचार्य श्री राजू नंदन साहा, नोडल शिक्षक श्री निर्मल कुमार ओझा तथा ICT प्रशिक्षक अब्दुल्ला बिस्वास उपस्थित रहे।

डीईओ अनिता पूर्ति ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल छात्रों को 21वीं सदी के डिजिटल कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
प्रधानाचार्य राजू नंदन साहा ने कहा कि ई-शिक्षा महोत्सव छात्रों को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है।

आईसीटी चैंपियनशिप के विभिन्न चरणों में विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक विजेताओं को क्रमशः कांस्य, रजत और स्वर्ण पदक, साथ ही स्मार्ट वॉच, टैबलेट और लैपटॉप जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

यह आयोजन छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ाने वाला साबित हुआ है।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top