• Home
  • Bharat Nation Live
  • बोधगया में परशुराम गुरूकुल ट्रस्ट के सदस्यों ने महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरी जी महाराज से की भेंट, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Image

बोधगया में परशुराम गुरूकुल ट्रस्ट के सदस्यों ने महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरी जी महाराज से की भेंट, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

गया, बिहार

बोधगया में आज परशुराम गुरूकुल ट्रस्ट के सदस्यों ने बोधगया मठ के महामंडलेश्वर परम आदरणीय विवेकानंद गिरी जी महाराज से सौजन्य भेंट की और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरी जी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज उत्थान और सांस्कृतिक जागरण की दिशा में गुरूकुल ट्रस्ट को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने वास्तु बिहार स्थित शिवेंद्र सिंह जी के आवास पर बैठक की, जिसमें संगठन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि आज का दिन विशेष रहा क्योंकि पहली बार ट्रस्ट के पदाधिकारी गया शहर से बाहर किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले और यह यात्रा सार्थक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

संवाददाता: गोपाल कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top