• Home
  • Bharat Nation Live
  • मोंथा तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद — विधायक निसात आलम ने डीसी से मुआवजा दिलाने की मांग की
Image

मोंथा तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद — विधायक निसात आलम ने डीसी से मुआवजा दिलाने की मांग की

पाकुड़, झारखंड

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने हाल ही में आए मोंथा तूफान से किसानों की फसल को हुए भारी नुकसान को लेकर जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार को पत्र लिखकर प्रभावित गांवों — ईलामी, तारानगर, रामचंद्रपुर, नाबादा, मणिकापाड़ा, मदनमोहनरपुर और नवरतनपुर आदि में जांच टीम बनाकर नुकसान का आकलन करने और किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विधायक निसात आलम ने कहा कि पाकुड़ क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इस बार उनकी धान की फसल बेहद अच्छी थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्य के कृषि मंत्री से भी बातचीत की है, जिन्होंने जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मदद करना उनका प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर पीड़ित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराएगा।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top