• Home
  • Bharat Nation Live
  • खाचरोद में फिर गरजा शासन का बुलडोजर — हटाए गए अतिक्रमण दोबारा खड़े, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
Image

खाचरोद में फिर गरजा शासन का बुलडोजर — हटाए गए अतिक्रमण दोबारा खड़े, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

खाचरोद, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश

खाचरोद नगर में एक बार फिर शासन का बुलडोजर गरजा, जब प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड क्षेत्र और पुलिस परेड ग्राउंड में हुए अवैध अतिक्रमणों पर कार्यवाही की।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही प्रशासन द्वारा पुराने बस स्टैंड पर से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने रातों-रात पुनः गुमटियां खड़ी कर लीं।

स्थिति की सूचना मिलते ही प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुँचकर बुलडोजर चलवाकर गुमटियों को हटवा दिया। इसके साथ ही पुलिस परेड ग्राउंड के पास बनाए गए अवैध रास्तों को भी खुदवाकर बंद कराया गया, क्योंकि इन रास्तों से खेल मैदान की ज़मीन को नुकसान पहुँच रहा था।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नगर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: दयाराम चंद्रवंशी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top