• Home
  • Bharat Nation Live
  • महामंडलेश्वर साध्वी ईश्वरीनंदगिरीजी का भीनमाल में भव्य स्वागत — तीन दिवस तक रहेंगी श्री क्षेमंकरी माताजी तलहटी में विराजमान
Image

महामंडलेश्वर साध्वी ईश्वरीनंदगिरीजी का भीनमाल में भव्य स्वागत — तीन दिवस तक रहेंगी श्री क्षेमंकरी माताजी तलहटी में विराजमान

भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान

महामंडलेश्वर साध्वी ईश्वरीनंदगिरीजी मेवाड़ के आज भीनमाल आगमन पर नगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। महामंडलेश्वर बनने के बाद यह उनका भीनमाल में पहला आगमन है।

साध्वीजी के स्वागत के लिए दोपहर 3:30 बजे रामदेवजी मंदिर (कुल्फी फैक्ट्री के पीछे) में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर की अनेक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं सहित संत-महात्मा और श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि साध्वी ईश्वरीनंदगिरीजी आगामी तीन दिवस तक श्री क्षेमंकरी माताजी तलहटी, भीनमाल में विराजमान रहेंगी। इस दौरान भक्तजन उनके दर्शन और आशीर्वचन का लाभ प्राप्त करेंगे।

साध्वी ईश्वरीनंदगिरीजी अपने आध्यात्मिक प्रवचनों, महिला सशक्तिकरण और समाज उत्थान कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके आगमन से भीनमाल नगर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top