• Home
  • Bharat Nation Live
  • हमीरपुर के बिवांर कस्बे में दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन — महिला पहलवानों ने जीता दर्शकों का दिल
Image

हमीरपुर के बिवांर कस्बे में दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन — महिला पहलवानों ने जीता दर्शकों का दिल

बिवांर, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

हमीरपुर जिले के बिवांर कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्रभर से नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और अखाड़े में अपनी दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

दंगल का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सन्नी मिश्रा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में दर्जनों रोमांचक कुश्तियां हुईं, जिनमें दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया।

इस बार की विशेष आकर्षण रही महिला कुश्तियां, जिनमें महिला पहलवानों ने अपनी शानदार फुर्ती और ताकत से सभी का मन मोह लिया। दंगल में युवाओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।

आयोजन समिति ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता न केवल ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखती है बल्कि युवाओं को अनुशासन, साहस और फिटनेस के प्रति प्रेरित करती है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

संवाददाता: मृदुल कांत पाठक

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top